biodatamaker

युवाओं में बढ़ती कट्टरता सबसे चुनौतीपूर्ण समस्या : राजनाथ

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (14:32 IST)
गुड़गांव। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि लोगों और विशेषकर युवाओं में बढ़ती कट्टरता इस वक्त दुनिया के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है।
 
शहर में आयोजित चौथे आतंकवाद विरोधी सम्मेलन ‘वैश्विक आतंकवाद के बदलते आयाम’ को संबोधित करते हुए राजनाथ ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को प्रायोजित करते हैं और सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराते हैं जिसने दुनिया भर में आतंकवाद की वृद्धि में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, 'लोगों में और विशेषकर युवाओं में कट्टरता का बढ़ना नया चलन और मौजूदा स्थिति में दुनिया के समक्ष मौजूद सबसे चुनौतीपूर्ण समस्याओं में से एक है।' 
 
उन्होंने कहा, 'देश के विभिन्न देशों ने इस समस्या को चिह्नित कर बढ़ती कट्टरता पर रोक लगाने और उसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत ने समय रहते कुछ मॉड्यूलों का पर्दा फाश किया है जो उसकी धरती पर आतंकवाद को पनपाने का प्रयास कर रहे थे।'
 
राजनाथ ने कहा कि आतंकवादी संगठन आईएसआई के प्रोपगैंडा ने भारत में जिहादी विमर्श को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है, जो कि अभी तक भारत देश और समाज के प्रति शिकायतों में छिपा हुआ था।
 
उन्होंने कहा, 'हालांकि, मैं खुश हूं कि भारतीय समाज के तानेबाने को इस्लामिक स्टेट की उत्पत्ति से कोई फर्क नहीं पड़ा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आगे भी हमारे देश पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकेगा।' (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख