1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Raj Babbar resigns as UP congress President

बड़ी खबर, राज बब्बर का यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Raj Babbar
लखनऊ। फिल्म अभिनेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने नई नियुक्ति होने तक राजबब्बर को काम करते रहने के लिए कहा गया है।
 
कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कोई 'ब्राह्मण चेहरा' होगा। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। यह भी चर्चा है कि एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती एक साथ कांग्रेस करेगी। चारों उपाध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा।
अगला लेख
ट्रंप के साथ प्रेम संबंध, मैकडोगल ने दर्ज कराया मामला