1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Uttar Pradesh Congress

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने पर सहमत उप्र कांग्रेस

Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए अपनी सहमति जाहिर की।
      
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हुई एक बैठक में कांग्रेस कमेटी के लगभग 1200 नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने एक सुर से राहुल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
      
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय, सुरेश शेट्टी और एमए खान की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने राहुल की ताजपोशी को हरी झंडी दिखाई। इन सदस्यों में राहुल को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। 
 
'जय कांग्रेस जय राहुल' के नारों के बीच कांग्रेस सदस्यों ने राहुल को अध्यक्ष बनाने के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर बब्बर ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में उज्जवल है। (वार्ता) 
अगला लेख
अमेरिका ने की यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा