सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के लिए याद की जाएगी मोदी सरकार : कांग्रेस
- रो पड़े पुतिन, मोदी बोले मैंने एक अलग राष्ट्रपति देखा
- नज़रिया : 'सोनिया के फॉर्मूले' से विपक्ष को साधने की कोशिश में हैं राहुल गांधी
- पुतिन मोदी ने सैन्य, तकनीकी तथा आर्थिक सहयोग पर की बातचीत, रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाए रखेंगे
- मोदी सरकार का भारतीय सेवाओं में बड़ा बदलाव, फाउंडेशन कोर्स के बाद ही बन सकेंगे IAS, IPS
छात्रों, आपका भविष्य खतरे में है, खड़े हो जाओ : राहुल गांधी
नई दिल्ली। यूपीएससी रैंक की बजाय फाउंडेशन कोर्स में नंबरों के आधार पर कैडर आवंटित किए जाने के सरकार के सुझाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि छात्रों, खड़े हो जाओ, क्योंकि आपका भविष्य खतरे में है।
उन्होंने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक पत्र को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, छात्रों, खड़े हो जाओ, आपका भविष्य खतरे में है। आरएसएस वो हथियाना चाहता है जिस पर आपका अधिकार है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, इस पत्र से यह खुलासा होता है कि प्रधानमंत्री (यूपीएससी) परीक्षा की रैकिंग की बजाय मेरिट में छेड़छाड़ करके केंद्रीय सेवाओं में आरएसएस की पसंद के अधिकारियों की नियुक्ति करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को फाउंडेशन कोर्स के नंबरों के आधार पर चयनित आवेदकों को कैडर देने का सुझाव दिया गया है। अब तक यूपीएससी की परीक्षा में अंकों के आधार पर सफल आवेदकों को कैडर आवंटित किए जाते रहे हैं। (भाषा)
