Daily Horoscope
✕

अटल टनल को लेकर राहुल ने मोदी पर निशाना साधकर कहा- चुप्पी तोड़ो, सवालों का सामना करो

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (10:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं और बुधवार को सुरंग को लेकर निशाना साधा है। गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, पीएम जी, अकेले टनल में हाथ हिलाना छोड़ो, अपनी चुप्पी तोड़ो। सवालों का सामना करो, देश आपसे बहुत कुछ पूछ रहा है। उन्होंने इसके साथ ही ट्विटर पर अपना एक वीडियो भी साझा किया है।
ALSO READ: किसानों और मजदूरों को 'खत्म' कर रहे हैं मोदी : राहुल गांधी
उल्लेखनीय है कि मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में विश्व की सबसे बड़ी 'अटल टनल' का लोकार्पण किया था। यह टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है, जो मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी पूरे वर्ष एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे।
 
कांग्रेस मोदी सरकार के हाल में कृषि से जुड़े 3 कानूनों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इन कानूनों के विरोध में वायनाड से सांसद गांधी ने 3 दिन पंजाब में ट्रैक्टर रैली निकाली उसके बाद मंगलवार को हरियाणा पहुंचे। गांधी की यह यात्रा दिल्ली में संपन्न होनी है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख