गुजरात में राहुल गांधी बोले, कांग्रेस ही RSS, भाजपा को हरा सकती है
Rahul Gandhi in Gujarat : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राज्य में RSS और भाजपा को हरा सकती है। ALSO READ: क्या है नेशनल हेराल्ड केस जिसमें सोनिया और राहुल गांधी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार?
एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने आरएसएस और लगभग 30 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी।
गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद अरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ALSO READ: नेशनल हेराल्ड मामले में ED चार्जशीट पर भड़की कांग्रेस, भाजपा का पलटवार, किसने क्या कहा?अगर हमें RSS-BJP को हराना है तो उसका रास्ता गुजरात से निकलेगा।
— Congress (@INCIndia) April 16, 2025
हमारी पार्टी और हमारी विचारधारा गुजरात से निकली थी। हमारे सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल जी भी गुजरात से आते हैं।
काफी साल से गुजरात में कांग्रेस पार्टी का मनोबल गिरा हुआ है, लेकिन पार्टी को मजबूती… pic.twitter.com/TOppGnA1je
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें राज्य में हरा देंगे। मैं आपको यह बताने आया हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम यह कार्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta

