1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's statement on military action on Pakistan
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 17 मई 2025 (19:22 IST)

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान को इस बारे में सूचित कर दिया, जो एक अपराध है। गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान का एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और दावा किया कि सरकार ने यह स्वीकारा कि उसने हवाई हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने इन दावों को खारिज किया है कि जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था।
 
गांधी ने सवाल किया, इसे किसने अधिकृत किया? परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खोए? जयशंकर को इस वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि हम आतंकवाद के ढांचे पर हमला कर रहे हैं और हम सेना पर हमला नहीं कर रहे हैं। इसलिए (पाकिस्तानी) सेना के पास कुछ नहीं करने और इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने का विकल्प है। उन्होंने अच्छी सलाह नहीं लेने का फैसला किया।
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने इन दावों को खारिज किया है कि जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था। पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और उन्हें गलत तरीके से उद्धृत किया जा रहा है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे