Daily Horoscope
✕

राहुल गांधी बोले- भारत को एक मानचित्र के रूप में देखते हैं BJP और RSS, कांग्रेस देखती है इस रूप में...

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (00:26 IST)
मलाप्पुरम/ कोझिकोड (केरल)। भाजपा और आरएसएस भारत को भौगोलिक क्षेत्र या एक मानचित्र के रूप में देखते हैं लेकिन कांग्रेस देश को यहां के लोगों और उनके बीच तथा दुनिया के साथ उनके संबंध के तौर पर देखती है। यह बात बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कही।

उन्होंने कहा, कुछ लोग भारत को मानचित्र के रूप में देखते हैं। वे इसे सीमाओं से घिरे स्थान के रूप में देखते हैं। यह भाजपा का दृष्टिकोण है। हमारा (कांग्रेस) दृष्टिकोण अलग है। भारत के लिए हमारा दृष्टिकोण यहां के लोग एवं दूसरों के साथ उनके संबंध हैं।

राहुल ने कहा, हमारे लिए भारत मानचित्र नहीं है, यह महज सीमा रेखा से घिरा क्षेत्र नहीं है, यहां रहने वाले लोगों के बारे में है। हम अपने अंदर भारत रखते हैं। यह अंतर है कि किस तरह से आरएसएस और भाजपा भारत को देखती है और किस तरह से कांग्रेस भारत को देखती है।

वह केरल के कोझिकोड जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मनोरंजन स्थल का उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे। केरल में एक दिन के दौरे पर आए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां के लोग जब विदेश जाते हैं तो लोग भारत के मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को उनके माध्यम से देखते हैं और इस तरह से हम अपने देश को हर स्थान पर अपने साथ ले जाते हैं।
ALSO READ: मनीष सिसोदिया ने गांधीनगर निकाय चुनाव में भरी हुंकार, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत को नफरत, गुस्सा, अविश्वास और हिंसा के रूप में पेश कर गुमराह करते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करते। इससे पहले केरल के मलाप्पुरम जिले में एक डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस नेता ने इसी तरह के विचार व्यक्त किए और कहा कि वीडी सावरकर जैसे लोगों ने भारत को भौगोलिक क्षेत्र में रूप में वर्णित किया।
ALSO READ: पंजाब में सियासी उठापटक के बीच दिल्ली जाएंगे CM शिवराज सिंह, राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म...
राहुल ने कहा, वे एक मानचित्र खींचेंगे और कहेंगे कि सीमा के अंदर भारत है और जो बाहर है वह नहीं है। मेरे लिए भारत यहां के लोग और दूसरों के साथ उनके संबंध ही भारत है।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख