मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi lashed out whips at his back in Bonalu festival
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (23:50 IST)

राहुल ने अपनी पीठ पर क्यों चलाए कोड़े? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी का नजर आया यह अंदाज

राहुल ने अपनी पीठ पर क्यों चलाए कोड़े? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी का नजर आया यह अंदाज - Rahul Gandhi lashed out whips at his back in Bonalu festival
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी वे दौड़ लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी बच्चे के साथ कराते की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई देते हैं। ताजा मामले में राहुल ने तेलंगाना में अपनी ही पीठ पर कोड़े बरसाए। कोड़े चलाने का राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद का यह वीडियो तेलंगाना के बोनालु उत्सव का है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 57वें दिन राहुल ने बोनालु उत्सव में भाग लिया। इसी दौरान उत्सव की परंपरा के अनुसार उन्होंने अपनी पीठ पर कोड़े भी बरसाए। हालांकि ट्‍विटर पर लोगों ने इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट भी किए। 
 
श्वेता मिश्रा ने लिखा- दम नहीं लगा कर कोड़े मार रहे, पैदल यात्रा से थोड़े कमजोर से हो गए हैं लगता है। दिशी सिंह ने लिखा- ये यात्रा रुकनी नहीं चाहिए बस चलती रहे चलती रहे…करण विश्वकर्मा ने लिखा- एंजॉय कर रहे हैं राहुल जी।
क्या है बोनालु उत्सव : बोनालु या देवी महाकाली बोनुलू एक हिन्दू त्योहार है, जिसमें देवी महाकाली की पूजा की जाती है। यह उत्सव हैदराबाद, सिकंदराबाद और तेलंगाना में प्रमुख रूप से मनाया जाता है। दरअसल, मन्नत पूर्ति के लिए देवी को धन्यवाद करने के लिए यह उत्सव मनाया जाता है।
 
इस उत्सव शामिल एक व्यक्ति 'पोथाराजू' होता है। यह व्यक्ति अपने शरीर पर कोड़े मारता है। यह उत्सव की देवी महाकाली का भाई होता है, जो कि देवी की रक्षा के लिए खुद की पीठ पर कोड़े मारता है। इसी उत्सव के दौरान राहुल गांधी ने भी कुछ समय के लिए 'पोथाराजू' बनकर अपनी पीठ पर कोड़े चलाए।