1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi justice journey started again from Ramgarh

झारखंड के रामगढ़ से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा

Rahul gandhi
रामगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से फिर शुरू हुई। राज्य में यात्रा का आज चौथा दिन है।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में रविवार रात को रुकने के बाद यात्रा सोमवार सुबह महात्मा गांधी चौक से फिर शुरू हुई और चुत्तुपलू वैली के लिए प्रस्थान किया, जहां राहुल स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने कहा कि रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद राहुल, इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से संवाद करेंगे। दोपहर को भोजनावकाश के बाद यात्रा रांची के शहीद मैदान पहुंचेगी, जहां कांग्रेस सांसद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी 'जल, जंगल, जमीन' पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है। झारखंड में यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार सोमवार को विधानसभा में 'शक्ति प्रदर्शन' करेगी। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक दल है।
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानिए अन्य महानगरों में ताजा भाव