अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात
Rahul Gandhi in aligarh : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अलीगढ़ और हाथरस पहुंचकर हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से शुक्रवार सुबह मुलाकात की।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले नेता विपक्ष राहुल गांधी। इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने परिजनों से पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह हमारी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं है।
हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
— Congress (@INCIndia) July 5, 2024
इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/q0NDQTQgQL
राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए। पहले वे अलीगढ़ गए और फिर हाथरस पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हाथरस कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 123 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे।
Edited by :Nrapendra Gupta

