1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi has dinner with Congress MLAs in Goa

राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस विधायकों के साथ किया डिनर

Rahul Gandhi has dinner with Congress MLAs in Goa
पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में बुधवार रात को पार्टी के विधायकों के साथ डिनर किया। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे। उन्होंने बताया कि राहुल ने देर रात राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया।

गोवा में कांग्रेस के विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि इस दौरे पर राहुल गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट सकते हैं।
Edited by navin rangiyal (भाषा)
अगला लेख
ज्ञानवापी के ASI सर्वे को इलाहाबाद हाईकोर्ट की हरी झंडी