• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Congress, Randeep Singh Surjewala
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 मार्च 2018 (20:20 IST)

राहुल के साथ मिलकर लड़े विपक्षी दल : कांग्रेस

राहुल के साथ मिलकर लड़े विपक्षी दल : कांग्रेस - Rahul Gandhi, Congress, Randeep Singh Surjewala
नई दिल्ली। कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नया मोर्चा बनाने की कवायद को अच्छा प्रयास करार देते हुए आज कहा कि सभी राजनीतिक दलों को मतभेद भुलाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां सवालों के जवाब में कहा कहा कि सुश्री बनर्जी की विचारधारा कांग्रेस पृष्ठभूमि की है। सुश्री बनर्जी युवक कांग्रेस के रूप में कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और कांग्रेस उनके और इस मुहिम से जुड़े विपक्ष के सभी नेताओं का सम्मान करती हैं।

उन्होंने कहा, लड़ाई आज देश की संस्थाओं, देश के प्रजातंत्र, देश की अर्थव्यवस्था और देश के सामाजिक सौहार्द को बचाने की है। आज लड़ाई दलों के बीच में नहीं, आज लड़ाई उन सारी मूलभूत भावनाओं के बीच में है, जो भारत का प्रतिनिधित्व भी करती है और जिनके आधार पर भारत की संरचना हुई।

उन्होंने कहा, इस लड़ाई में सबसे बड़ी विपक्षी दल के तौर पर राहुल जी, सोनिया जी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हर राजनीतिक दल कंधे से कंधा मिलाकर चले, स्वागत है। हम ये लड़ाई मिलकर लड़ेंगे, वैचारिक मतभेद के बावजूद भी, क्योंकि देश दल से बड़ा है, ये राहुल गांधी जी का मानना है।

गौतलब है कि सुश्री बनर्जी ने कल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की थी। तृणमूल कांग्रेस नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ ही भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे उसके वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी तथा शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात कर चुकी हैं। (वार्ता)