बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Tea Mumbai Congress
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 29 मार्च 2018 (12:06 IST)

महाराष्ट्र में चूहे के बाद चाय घोटाला...

महाराष्ट्र में चूहे के बाद चाय घोटाला... - Maharashtra Tea Mumbai Congress
मुंबई। महाराष्ट्र में चूहे घोटाले के बाद अब चाय का घोटाला सामने आया है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 3 साल में सीएमओ में चाय की खपत पर खर्च में भारी वृद्धि हुई है। संजय निरूपम ने चूहा घोटाले पर भी सवाल किया उन्होंने कहा कि क्या मंत्रालय के चूहे चाय पीते हैं। आरटीआई में सामने आया कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कार्यालय रोज 18500 कप चाय पी जाता है।
 
आरटीआई के मुताबिक 2017-18 में सीएमओ में 3,34,64,904 (करीब 3.4 करोड़)  रुपए की चाय पी गई जबकि यह आंकड़ा साल 2015-16 में 57,99,150 रुपए था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री किस प्रकार की चाय पीते हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस कौन-सी चाय पी रहे हैं? हमने ग्रीन टी, येलो टी और ऐसी अन्य टी सुनी हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फडणवीस किसी तरह से गोल्डन टी (सोने की चाय) पी रहे हैं। जब महाराष्ट्र में किसान रोजाना मर रहे हैं तो मैं चाय पर इस तरह के भारी खर्च की कल्पना नहीं कर सकता।
 
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में रोज किसानों की मौत हो रही है और सीएमओ चाय पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। निरूपम यह नहीं रुके। उन्होंने चूहा घोटाले पर भी सवाल किया उन्होंने कहा कि क्या मंत्रालय के चूहे चाय पीते हैं। उनका इशारा पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के उस बयान की तरफ था जिसमें उन्होंने महज एक सप्ताह में मंत्रालय के 319,400 चूहों को मारने का दावा किया था। हालांकि बाद में प्रदेश सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रालय में चूहों को मारने के लिए 3,19,400 चूहा नाशक दवाओं के इस्तेमाल के बारे में कहा था। (एजेंसियां)