1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Congress President

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद की 'ताजपोशी' 19 दिसम्बर को

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद की ताजपोशी 19 दिसम्बर को हो सकती है। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्यसमिति ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच अध्यक्ष पद चुनाव के कार्यक्रम को सर्वसम्मति से आज अनुमोदित कर दिया। 
 
कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी मुख्यालया में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव 16 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 19 दिसंबर को की जाएगी तथा उसी दिन चुनाव परिणाण घोषित किया जाएगा।
           
चुनाव के लिए अधिसूचना एक दिसंबर को जारी की जाएगी और चार दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। पांच दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम 11 दिसंबर तक  वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन इस पद के उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की जाएगी।
अगला लेख
शशि थरूर अभद्र भाषा से 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर परेशान नहीं...