1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi and Priyanka will visit Wayanad

राहुल गांधी और प्रियंका जाएंगे वायनाड, भूस्खलन प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi
Rahul Gandhi and Priyanka will visit Wayanad : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को वायनाड जाएंगे जहां भारी बारिश के कारण विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पहले दोनों नेता बुधवार को वायनाड जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आकर 158 लोगों की मौत हो गई।
राहुल गांधी ने पिछली लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी वह रायबरेली के साथ वायनाड से निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्होंने केरल में आने वाले संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। अब वायनाड से उपचुनाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हमास नेता हानिया की हत्या से भड़का ईरान, अयातुल्ला खामेनेई बोले लेंगे बदला, इजराइल को मिलेगी सख्त सजा