सम्बंधित जानकारी
- Twitter : दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में तेंदुलकर का नाम है शामिल
- भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, चौथी स्कॉर्पियन पनडुब्बी 'वेला' मिली
- राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ 'उत्तराखंड महोत्सव' के रूप में मना, सीएम धामी ने कीं महत्वपूर्ण घोषणाएं
- सरकार से टकराहट के बढ़े आसार, किसानों का बड़ा ऐलान, 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च
- एसटी निगम प्रशासन हुआ सख्त, 376 कर्मचारियों को कर दिया निलंबित
अगले नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, 30 नवंबर को संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार अगले नौसेना प्रमुख होंगे। वाइस एडमिरल कुमार अभी पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वे नौसेना की कमान 30 नवंबर को संभालेंगे।
मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा। नौसेना में करीब 39 वर्ष के लंबे और उल्लेखनीय कार्यकाल में वाइस एडमिरल कुमार ने कई जिम्मेदारियां संभालीं।
