1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi Vadra's allegations against the central government

Manipur: दो छात्रों की हत्या के बाद प्रियंका ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Priyanka Gandhi in Karnataka
Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मणिपुर में जुलाई से लापता हुए 2 छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) में आने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार (Central Government) पर निशाना साधा और कहा कि उसे पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में अपनी 'निष्क्रियता' पर शर्म आनी चाहिए।
 
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मणिपुर से और चौंकाने वाली खबर आई है। बच्चे जातीय हिंसा के सबसे अधिक शिकार हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्दों से परे हैं, फिर भी उन्हें निरंतर जारी रहने दिया जा रहा है।
 
कांग्रेस महासचिव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए। मणिपुर में जुलाई से लापता 2 छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है।
 
छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गई। दोनों जुलाई से लापता थे। लापता छात्रों की 2 तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर आईं। इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र 2 हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में 2 शव दिख रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
अमेरिका का भारत के साथ एक और धोखा, राजदूत डेविड ब्‍लोम ने चुपचाप किया Pok का दौरा