1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priya Prakash Warrior Malayalam film

प्रिया प्रकाश वारियर की याचिका पर सुनवाई बुधवार को

Priya Prakash Warrior
नई दिल्ली। मलयालम फिल्म के एक गाने में अपनी आंखों की अदाओं से रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनीं अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर की वायरल वीडियो पर उनके खिलाफ होने वाली अदालती कार्यवाही पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर उच्चतम न्यायालय बुधवार को सुनवाई करेगा।

अभिनेत्री के वकील हरीश बीरन द्वारा याचिका पर यथाशीध्र सुनवाई करने के अनुरोध पर अदालत कल इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया कि तेलंगाना में उसके खिलाफ दायर एफआईआर को रद्द किया जाए।

इसके साथ ही 18 वर्षीय अभिनेत्री ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वह राज्यों को उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक प्रक्रिया शुरू करने से रोकने संबंधी निर्देश जारी करे।

केरल के त्रिशूर के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने अपनी याचिका में फिल्म ओरू अड्डार लव के गाने मानिक्या मालाराया पूवी के बोल को कथित तौर पर ‘आक्रामक’ या ‘किसी खास समुदाय की धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने’ के आरोप में दायर प्राथमिकी से बचाव का अनुरोध किया गया है। (भाषा) 
अगला लेख
भारत की निगाहें टी-20 श्रृंखला जीतने पर, अफ्रीका के लिए करो या मरो