1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priya Prakash Varrier Supreme Court

प्रिया प्रकाश वारियर पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Priya Prakash Varrier
चेन्नई। देशभर के करोड़ों लोगों को अपनी मस्तानी आंखों और शरारती मुस्कान से दीवाना बनाने वाली मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके खिलाफ एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफआरआई दर्ज करवाई गई है।


प्रिया ने तेलंगाना में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कराने के लिए सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। प्रिया ने राज्यों को उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने का भी शीर्ष अदालत से अनुरोध किया है।
 
 
केरल के त्रिशूर में एक कॉलेज की बीकॉम की छात्रा ने ओरू अड्डार लव फिल्म के गीत माणिक्य मलारया पूवी के बोल ‘आहत करने वाले’ या 'एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन’ करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराने के मामले में अपने लिए संरक्षण का अनुरोध भी किया है। याचिका में कहा गया है कि उसके खिलाफ 14 फरवरी को हैदराबाद के फलकनुमा थाने में एक शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमे आरोप लगाया गया है कि इस गीत के बोल ने एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। (एजेंसियां)
अगला लेख
पाकिस्तान सबसे खतरनाक, भारत पर भी ध्यान देने की जरूरत : यूनिसेफ