1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi security lapse in Karnataka Davanagere, youth arrested
Written By
पुनः संशोधित: शनिवार, 25 मार्च 2023 (19:19 IST)

कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक, युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने शनिवार को प्रधानमंत्री के वाहन के करीब पहुंचने की कोशिश की थी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।  
 
राज्य के दावणगेरे में प्रधानमंत्री रोड शो कर रहे थे, तभी एक शख्स उनके काफिले की ओर लपका। हालांकि इससे पहले की वह वाहन के करीब पहुंचता, पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ हो पाया है कि वह मोदी के वाहन के करीब क्यों जाना चाहता है।
 
मोदी ने बेंगलुरु के दावणगेरे में रोड शो किया। वहीं, बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज विजय संकल्प रैली हो रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि कलबुर्गी में भाजपा मेयर और उप-मेयर का चुनाव जीत गई। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया।
 
उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली के लिए शुभ संकेत है। यह नतीजा साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्णय कर्नाटक के लोगों ने कर लिया है।
 
ये भी पढ़ें
सावरकर पर फिर संग्राम, शिंदे बोले- राहुल गांधी को किया जाना चाहिए दंडित