शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi said that even fake news has the potential to become a matter of national concern
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (18:47 IST)

'चिंतन शिविर' में PM मोदी बोले- एक फर्जी खबर भी राष्ट्रीय चिंता का विषय बनती है, लगाम कसनी होगी

'चिंतन शिविर' में PM मोदी बोले- एक फर्जी खबर भी राष्ट्रीय चिंता का विषय बनती है, लगाम कसनी होगी - Prime Minister Narendra Modi said that even fake news has the potential to become a matter of national concern
सूरजकुंड (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोई एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है, लिहाजा उन पर लगाम कसने के लिए देश को उन्नत तकनीक पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा, किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले 10 बार सोचना चाहिए और इस पर विश्वास करने से पहले इसे सत्यापित करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' को संबोधित करते हुए ऐसी किसी भी जानकारी को दूसरों के पास आगे भेजने से पहले विश्लेषण और सत्यापित करने के बारे में लोगों को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले 10 बार सोचना चाहिए और इस पर विश्वास करने से पहले इसे सत्यापित करना अत्यंत आवश्यक है। हर मंच पर ऐसी सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके हैं। यदि आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से इसकी जांच-परख करेंगे तो आपको इसका एक नया संस्करण मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को सिर्फ जानकारी के स्रोत के रूप ही सीमित नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि नौकरियों में आरक्षण के बारे में पूर्व में चली फर्जी खबरों के कारण भारत को नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा, इनके प्रवाह को रोकने के लिए हमें उन्नत प्रौद्योगिकी पर जोर देना होगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
वैश्विक हिंदी परिवार ने किया भारत यात्रा पर आए प्रवासी विद्यार्थियों का स्‍वागत