1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi Gaurav Yatra

वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा का दावा तीन लाख लोग होंगे शामिल

Prime Minister Narendra Modi
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की पहली चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अजमेर पहुंचेंगे।
 
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले डेढ़ महीने से राजस्थान में गौरव यात्रा निकाल रहीं थीं, जो आज ही अजमेर में खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी मौके पर अजमेर पहुंचेंगे।
 
भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री की रैली में 3 लाख लोग आएंगे। रैली का जायजा लेने के लिए खुद वसुंधरा राजे शुक्रवार को अजमेर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंच से लेकर लोगों के बैठने तक की सभी व्यवस्था का जायजा लिया। वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करके जनता को राहत दी है।
अगला लेख
S-400 डील : अमेरिका की चेतावनी के बाद भी भारत ने रूस से किया करार, क्या चीन की तरह लगाएगा प्रतिबंध...