1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Kovind visit to Jammu Kashmir

द्रास में जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे राष्ट्रपति, आज से 2 दिन के जम्मू कश्मीर दौरे पर

Jammu Kashmir
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल परंपरा से इतर लद्दाख के द्रास क्षेत्र में जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे। आमतौर पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा मनाते हैं।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 और 15 अक्टूबर को लद्दाख और जम्मू कश्मीर की यात्रा पर जाएंगे। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति 14 अक्टूबर को सिंधु घाट, लेह में सिंधु दर्शन पूजा करेंगे तथा वह शाम को ऊधमपुर में सैनिकों के साथ संवाद भी करेंगे।
 
राष्ट्रपति 15 अक्टूबर को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अधिकारियों व जवानों के साथ संवाद करेंगे। गौरतलब है कि दशहरा शुक्रवार को मनाया जाएगा।
अगला लेख
'रोना आ जाता है': मंगलसूत्र तक बेच रहे हैं कोरोना के मारे भारतीय