शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Draupadi Murmu on a 2 day visit to Gujarat from today
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (09:19 IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत - President Draupadi Murmu on a 2 day visit to Gujarat from today
अहमदाबाद (गुजरात)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार यानी आज से गुजरात का 2 दिवसीय दौरा आरंभ होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार मुर्मू अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी। वे गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।
 
राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू अपनी 2 दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल होंगे।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वे दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार शाम को वे गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।
 
बयान के अनुसार मुर्मू 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्टअप मंच 'हरस्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
कनाडा में श्रीभगवद गीता पार्क में तोड़फोड़, उच्चायोग ने की कार्रवाई की मांग