गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Praveen Togadia Vishwa Hindu Parishad
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (19:19 IST)

प्रवीण तोगड़िया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

प्रवीण तोगड़िया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - Praveen Togadia Vishwa Hindu Parishad
विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोड़िया को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को गुरुग्राम में चुनाव हुआ था। इसमें उनके करीबी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तोगड़िया ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
 
उन्होंने कहा कि वे हिन्दू, किसान, युवा, महिला और मजदूरों की मांगों को लेकर 17 अप्रैल से अहमदाबाद में धरना देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जैसे अभी तक हिन्दुओं के लिए काम करते आए हैं वैसे ही आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी गुहार लगाई है कि जैसे वे अभी तक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं, वैसे ही उनके साथ रहें। उन्होंने राम मंदिर का राग अलापते हुए कहा कि वे संसद में कानून बनाकर राम मंदिर बनवाएंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने की भी बात कही। 
 
उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दू परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। उनके करीबी राघव रेड्डी विश्व हिन्दू परिषद  के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हैं और हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर विष्णु सदाशिव कोकजे को जीत मिली है। तोगड़िया और राघव रेड्डी को नई टीम में कोई भी नया दायित्व नहीं मिला है। इसे वीएचपी में तोगड़िया युग का अंत माना जा रहा है।