Daily Horoscope
✕

पुंछ में एनकाउंटर में 2 जवान शहीद, अब तक 9 जवान हुए शहीद, श्रीनगर में आतंकियों ने की आम नागरिक की हत्या

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (19:42 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुंछ में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। ऑपरेशन में अब तक 9 जवान शहीद हो चुके हैं। राजौरी-पुंछ रेंज के DIG विवेक गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के भाटा धुरियां इलाके में मुठभेड़ पर कहा कि हमने आतंकवादियों को एक जगह पर फंसा लिया है।

यहां के लोगों ने हमेशा मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया है, वे हमारे साथ हैं। यहां जो आतंकवादी हैं, उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया जाएगा। इधर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में  आतंकियों ने एक और कायराना हरकत की। यहां पर एक आम नागरिक की हत्या कर दी है।

नागरिक की पहचान बिहार के अरविंद कुमार के रूप में हुई है। यह दूसरी नागरिक पुंछ में 11 अक्टूबर से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में 3 जेसीओ समते 2 जवान शहीद हो चुके हैं। पुंछ में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने अब लश्कर ए तोयबा के टॉप टेन आतंकियों में से एक को मार गिराया है।

उसका साथी भी मारा गया है। पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे और उसके साथी आतंकी को ढेर कर दिया है। मुश्ताक घाटी के युवाओं को गुमराह कर आतंकी संगठन में शामिल करता था। 2 जवानों की हत्या के साथ ही वह कई आतंकी हमलों में शामिल था।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख