dharma sangrah

बर्तन व्यापारी की बहू ने अपने ही घर की 1 करोड़ की चोरी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (19:14 IST)
इंदौर। गुमाश्ता नगर में बर्तन कारोबारी के घर से एक करोड़ रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर की बहू माधुरी ने अपने भाई वैभव पिता शंकरलाल निवासी वेंकटेश नगर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
 
पुलिस के अनुसार, बहू ने योजनाबध्द तरीके से घर का दरवाजा खुला रखा था ताकि ताकि घर में आसानी से प्रवेश कर माल चुराया जा सके। पुलिस ने 85 लाख रुपए के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। जो आरोपितों ने एक पोटली में बांधकर छिपा रखे थे। चोरी में सहयोग करने के लिए पुलिस ने अरबाज पिता याकूब निवासी मोमिनपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि रोहित और राहुल पिता कैलाश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर में बुधवार शाम को चोरी हो गई। रोहित ने बताया कि रोज की तरह पिता, छोटा भाई राहुल और मैं दुकान पर चले गए थे। घर पर मां कोमल, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और बेटी क्रिशा घर पर थे।
 
दोपहर करीब दो बजे पत्नी किसी काम से बाजार चली गईं थीं। शाम को करीब छह बजे मां की तबियत खराब हुई तो भाभी माधुरी और उनकी बेटी क्रिशा उन्हे अस्पताल ले गई। करीब दो घंटे बाद जब पत्नी और बेटी मां के साथ वापस आई तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है और घर में चोरी हो चुकी है।
 
रोहित ने पुलिस को बताया कि गहने पुराने और पुश्तैनी हैं। ऐसे में उनकी सही कीमत बताना मुश्किल है लेकिन उनकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।
 
इस सनसनीखेज घटना को लेकर शुरू से ही करीबियों पर शक था। उसने शुक्रवार को घर में काम करने वाली सहायिकाओं से ढाई घंटे तक पूछताछ की। परिवार के सभी सदस्यों से भी सवाल पूछे। बाद में पुलिस ने फिर से पूछताछ की तो बहू की भूमिका निकली और उसने सच उगल दिया। बहू ने यह भी बताया कि नकदी चोरी की जानकारी गलत दी थी, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट में हमेशा कम राशि ही लिखती है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख