• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi addressed BJP mera booth sabse mazboot program in Bhopal
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: मंगलवार, 27 जून 2023 (12:18 IST)

BJP को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका, मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

BJP को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका, मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी - PM Narendra Modi addressed BJP mera booth sabse mazboot program in Bhopal
भोपाल। साल के अंत में होने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद आज राजधानी भोपाल से किया है। भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ,सबसे मजबूत अभियान का शुभारंभ कर भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया।

मेरा बूथ,सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने के लिए मध्यप्रदेश की धरती की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मध्यप्रदेश की धरती पर मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम का हिस्सा बनने में मुझे गौरव का अनुभव हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेन को जोड़ने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड की जनता को बधाई देता है। वहीं मध्यप्रदेश को दो वंदे भारत ट्रेन मिली है, इससे भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर का सफर सुविधानजक होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता जब बूथ पर काम में जुटे रहते है उसके बार में उन्हें बराबर जानकारी मिलती रहती थी। पीएम ने कहा कि अमेरिका और मिस्र के दौरे पर भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी (बूथ कार्यकर्ता) है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की रचना के लिए भाजपा संगठन को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ पर नेतृत्व पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा है। आप सभी से भाजपा के  ही नहीं देश के संकल्पों से सिद्धि के मजबूत सिपाही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए दल से बडा देश है और ऐसे कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए मंगल अवसर है।

बूथ कार्यकर्ता से पीएम मोदी का संवाद-मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मध्यप्रदेश के दमोह के कार्यकर्ता राम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि आप ने खुद मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया है। ऐसे में आप राजनीतिक से समाज के जुड़ाव को आप कैसे दिखते है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम पटेल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बूथ अपने आप में बहुत बड़ी इकाई है। हमें कभी भी बूथ की इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। हमें बूथ पर राजनीतिक कार्यकर्ता से उपर उठकर समाज के लिए काम करना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता उनमें से नहीं है एयर कंडीनशर कमरों में बैठक काम करते है और फतवे निकालते रहते है। भाजपा के हर कार्यकर्ता हर मौसम और हर परिस्थिति में काम करते है। उन्होंने कहा कि अगर बूथ कमेटी नहीं होती है तो उज्ज्वला योजना नहीं बनती। भाजपा के बूथ कमेटी की पहचान सेवा से होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य की सरकारों की योजनाओं का प्रचार गांव में करना चाहिए। गांव में कार्यकर्ताओं को अखबार में छपी भाजपा की खबरों को  लोगों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर तक पार्टी की मैंगजीन और अखबार पहुंचाने को कहा।

मोदी में संगठन रचा और बसा-कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्रशासनिक कामों में व्यस्त रहने के बाद भी पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होते है। वह अगर कुशल प्रशासक है तो दूसरी ओर संगठन के कुशल कार्यकर्ता है। उनमें संगठन रचा और बसा है। ऐसी शख्सियत का मार्गदर्शन मिलना हम सभी के लिए गौरव करने वाला है।

जेपी नड्डा ने कहा कि  मेरा बूथ सबसे मजबूत का विचार संसदीय दल की बैठक में पार्टी के समझ रखा था। उन्होंने कहा था कि जो सबसे कमजोर बूथ थे वहां पर हमको काम करना चाहिए। इसलिए पार्टी ने लोकसभा सीट पर 100 बूथ और विधानसभा सीट पर 25 बूथ को चिन्हिंत कर काम करना चाहिए। इसलिए पार्टी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरु किया  है।

जेपी नड्डा ने कहा कि जब दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है, तब भारत की अर्थव्यवस्था में से आशा की किरण देखने को मिलती है। 9 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10 वें नंबर की  थी तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से भारत ब्रिटेन को पिछाड़कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। वहीं आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले 9 सालों में 22 प्रतिशत से कम होकर 10 प्रतिशत रह गई है।    
 
ये भी पढ़ें
मुस्लिम से शादी करने पर पिता ने जिंदा बेटी को ओढ़ाया कफन