1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi wishes long life of CM Mamata Banerjee

PM मोदी ने की CM ममता बनर्जी के लंबे जीवन की कामना

दुर्गा पूजा के दौरान आता है ममता का असली जन्मदिन

Mamata Banerjee birthday
  • 5 जनवरी को आता है दीदी का जन्मदिन
  • यह बंगाल की मुख्‍यमंत्री का असली जन्मदिन नहीं
  • मोदी ने ममता को 'दीदी' कहकर संबोधित किया
Mamata Banerjee birthday: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को ‘सरकारी तौर’ पर 69 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें इस मौके पर बधाई दी।
 
उन्हें ‘दीदी’ शब्द से संबोधित करते हुए मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लोग प्यार से ‘दीदी’ कहकर बुलाते हैं।
 
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से बनर्जी का जन्म 5 जनवरी, 1955 को हुआ था। हालांकि यह उनकी ‘असली’ जन्मतिथि नहीं है।
 
बनर्जी ने 1995 में अपने संस्मरण ‘एकांते’ में अपने अपने जन्म के बारे में लिखा है और उनका जन्म दुर्गापूजा के दौरान हुआ था। इस पुस्तक के 84वें पृष्ठ के प्रारंभ में उन्होंने लिखा कि मेरी मां के अनुसार मैं दुर्गा पूजा की महाष्टमी पर संधि पूजा के दौरान पैदा हुई थी। मेरे पैदा होने से पहले लगातार तीन दिनों तक वर्षा होती रही और मैंने जैसे ही आंखें खोली, वर्षा रुक गई। 
दुर्गा पूजा शरद ऋतु में मनाई जाती है। आम तौर सितंबर या अक्टूबर के महीने में यह उत्सव होता है। तृणमूल के कई नेताओं, सांसदों और विधायकों ने ममता बनर्जी को उनके सरकारी जन्मदिन पर बधाई दी। तृणमूल प्रवक्ता और प्रदेश इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने बनर्जी को बधाई देते हुए यह भी कहा कि उनका असली जन्मदिन दुर्गा पूजा के दौरान महाष्टमी है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर 1.11 करोड़ दीपों से जगमगाएगा इंदौर