सम्बंधित जानकारी
- दिवाली की रात तबाही मचा सकता है ‘सितरंग’, 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
- 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे शरद पवार, अब तक इन राज्यों में कर चुकी है प्रवेश
- Delhi Pollution : दिल्ली में दिवाली से 1 दिन पहले AQI 259 दर्ज, 7 वर्षों में सबसे कम प्रदूषण
- सुविधाओं को रेवड़ी बताकर आम आदमी का अपमान न करें : अरविंद केजरीवाल
- भाजपा को कर्नाटक को नफरत और कुशासन की प्रयोगशाला नहीं बनाने देंगे : राहुल गांधी
पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, ट्वीट कर कही यह बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को दिवाली की बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके लिए खुशी और समृद्धि लाए। उन्होंने ट्वीट किया, 'दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मैं आशा करता हूं कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएं।'
दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2022
गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।
समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2022
प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए। pic.twitter.com/iTFUoddlm9
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।
समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2022
इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो।
माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।
