शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi tributes Dr. Kalam on his 88th birth anniversary
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (11:32 IST)

पीएम मोदी ने डॉ. कलाम को किया याद, कहा- राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता आपका योगदान

पीएम मोदी ने डॉ. कलाम को किया याद, कहा- राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता आपका योगदान - PM Modi tributes Dr. Kalam on his 88th birth anniversary
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि चाहे वह वैज्ञानिक के रूप में हो या राष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्र कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता।
 
देश के 11वें राष्ट्रपति रहे अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर में हुआ था। आज उनकी 88वीं जयंती है।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर नमन। चाहे वह एक वैज्ञानिक के रूप में हो या फिर राष्ट्रपति के रूप में, देश के विकास में उनके योगदान को भारत कभी भूल नहीं सकता। उनके जीवन का सफर लाखों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।'
 
इस ट्वीट के साथ ही मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कलाम से जुड़ी यादों की चर्चा और उनके जीवन से मिलने वाली सीख के बारे में बता रहे हैं।
 
कलाम को उनकी साधारण जीवन शैली के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के दरवाजे आम जनता के लिए खोले। उन्हें 'जनता का राष्ट्रपति' भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें
Reliance Industries को KKR से मिले 5550 करोड़ रुपए, 1.28% हिस्सेदारी के लिए किया निवेश