Hanuman Chalisa
✕

उपसभापति हरिवंश की गांधीगिरी देख खुश हुए पीएम मोदी, दिया बड़ा बयान

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (10:05 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश के इस कदम की जमकर सराहना की। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश द्वारा मंगलवार सुबह धरना दे रहे सांसदों से मिलने पर ट्वीट किया और कहा है कि यह हरिवंश जी की उदारता और महानता को दर्शाता है। लोकतंत्र के लिए इससे खूबसूरत संदेश और क्या हो सकता है। मैं उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
 
हर किसी ने देखा कि दो दिन पहले लोकतंत्र के मंदिर में उनको किस प्रकार अपमानित किया गया, उन पर हमला किया गया और फिर वही लोग उनके खिलाफ धरने पर भी बैठ गए। लेकिन आपको आनंद होगा कि आज हरिवंश जी ने उन्हीं लोगों को सवेरे-सवेरे अपने घर से चाय ले जाकर पिलाई।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी। आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस, टीएमसी और आप पार्टी के कुल 8 सांसदो को सोमवार को राज्यसभा के सभापति एम. वैंकेया नायडू ने कृषि विधेयक पारित होने के दौरान उनके व्यवहार के चलते निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद से ही सभी सांसद, संसद के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं।
 
एक दिन का उपवास : निलंबित सांसदों के उच्च सदन में अमर्यादित व्यवहार से हरिवंशजी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में एक दिन के उपवास का भी ऐलान किया। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार : CM योगी

UP में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों पर नजर

अगला लेख