भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन करेंगे। यहां अटल जी के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। स्थल पर एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया गया है जो इन तीनों राष्ट्रनिर्माता नेताओं के योगदान को दर्शाता है।देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां… pic.twitter.com/ssmmeQORxF
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025