सम्बंधित जानकारी
- International Yoga Day: : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग
- नए अध्यक्ष पर सोनिया बोलीं- नो कमेंट, राहुल ने कहा- मैं शामिल नहीं
- गलत जीएसटी रिफंड का दावा करने वालों पर सरकार ने कसा शिकंजा
- टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू को भाजपा ने दिया बड़ा झटका
- संसद के केन्द्रीय कक्ष में दिखा बड़ा बदलाव, नजर नहीं आए 9 दिग्गज
पीएम मोदी ने 40 मिनट तक 40 हजार लोगों के बीच किया योग, दिया यह खास संदेश
रांची। बूंदाबांदी के चलते बने सुहावने मौसम में शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 40 मिनट तक लगभग 400 हजार लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि योग की कोई सरहद, जाति, संप्रदाय, रंग, धर्म या लिंग नहीं है बल्कि योग सबका है एवं सब योग के हैं। योग दिवस से जुड़ी हर जानकारी...
- रांची में पीएम मोदी ने 40 मिनट तक योग किया।
- मोदी के साथ रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग 40 हजार लोगों ने तीन बार ॐ के उच्चारण करते हुए शांति पाठ के साथ योगाभ्यास की शुरुआत की। उन्होंने योग के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से देश और दुनिया में शांति और सद्भाव का वातावरण स्थापित होगा।
- मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने भी योग किया।
- 21 जून के दिन को विश्व योग दिवस के लिए चुनने की एक खास वजह है। यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी है।
- योग से पहले रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा।
- उन्होंने कहा कि आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम योग को किसी दायरे को बांध कर ना रखें। योग को Medical, Physiotherapy, Artificial Intelligence, इनसे भी जोड़ना होगा।
- पीएम ने कहा, आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है। ड्राइंग रूम्स से बोर्ड रूम्स तक, शहरों के पार्क्स से लेकर स्पोर्ट कॉम्पलेक्स तक, गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है।Prime Minister @narendramodi practices Yoga and leads the #YogaDay2019 celebrations in Ranchi #InternationalDayofYoga pic.twitter.com/nbJf7ivUli
— PIB India (@PIB_India) June 21, 2019
- मोदी बोले, योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।
- गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रोहतक में किया योगाभ्यास।
- गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रोहतक में किया योगाभ्यास।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के राजपथ पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में किया योग।
- मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी उपस्थित थी।
- लेह में ITBP के जवानों ने किया योग।
