गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi on farm bills in Mann ki baat
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (19:13 IST)

पीएम मोदी का बड़ा बयान, कृषि सुधारों ने किसानों के लिए खोले नई संभावनाओं के द्वार

पीएम मोदी का बड़ा बयान, कृषि सुधारों ने किसानों के लिए खोले नई संभावनाओं के द्वार - PM Modi on farm bills in Mann ki baat
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं।
 
उन्होंने कहा कि काफी विचार विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बन्धन समाप्त हुए हैं, बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं, नए अवसर भी मिले हैं।

पीएम मोदी ने कहा, कृषि कानून से किसानों को काफी फायदा पहुंच रहा है और किसानों को उनके अधिकार मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के धुले ज़िले के किसान, जितेन्द्र भोइजी का भी जिक्र किया जिन्होंने नए कृषि कानून का इस्तेमाल किया और अपनी परेशानी खत्म की। चंद ही दिन में उन्होंने अपना बकाया भी चुका दिया।

मोदी ने कहा कि इस कानून में ये प्रावधान किया गया है कि क्षेत्र के जिलाधिकारी (SDM) को एक महीने के भीतर ही किसान की शिकायत का निपटारा करना होगा।

उन्होंने कहा कि बरसों से किसानों की जो मांग थी, जिन मांगों को पूरा करने के लिए किसी न किसी समय में हर राजनीतिक दल ने उनसे वायदा किया था, वो मांग पूरी हुई हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के किसान दिल्ली सीमा पर कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।