• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM modi in tamilnadu, he will arichal munai point in dhanushkodi
Last Updated : रविवार, 21 जनवरी 2024 (09:34 IST)

अरिचल मुनाई बिंदु जाएंगे पीएम मोदी, यहां भगवान राम की वानर सेना ने बनाया था रामसेतु

narendra modi in tamilnadu temples
PM Modi in Tamilnadu : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनुषकोडी के श्री कोठंडाराम स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। धनुषकोडी के पास मोदी अरिचल मुनाई बिंदु भी जाएंगे। कहा जाता है कि यहीं पर भगवान राम की वानरसेना ने राम सेतु का निर्माण किया था। 
 
प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई दिनों से यम नियम का पालन कर रहे हैं। वे फर्श पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं, नारियल पानी पी रहे हैं और मंदिर मंदिर जाकर दर्शन कर रहे हैं। वे आज धनुषकोडी में श्री कोठंडारामास्वामी मंदिर जाएंगे।
 
यह मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोठंडाराम नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। यह धनुषकोडी नामक स्थान पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहां भगवान श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम के मुख्‍य यजमान होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा, अयोध्या में 22 जनवरी को क्या है पार्किंग के इंतजाम?