sundarkand
✕

PM मोदी का फेसबुक वीडियो अचानक भारत में क्यों हुआ ब्लॉक, Meta ने बताई असली वजह

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2026 (13:09 IST)
पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया। वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को संदेश दिखा कि यह कंटेंट भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ ही समय बाद वीडियो दोबारा बहाल कर दिया गया। मेटा ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए सरकार से माफी मांगी है।
 
मेटा ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि यह कंटेंट गलती से हट गया था और अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है। कंपनी ने साफ किया कि वीडियो हटाना एक तकनीकी या संचालन संबंधी गलती थी और अब यह सामान्य रूप से उपलब्ध है। मेटा ने इस बयान में किसी सरकारी आदेश या कानूनी निर्देश का जिक्र नहीं किया।
 

क्यों खास था यह वीडियो?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने सेल्फी मोड में यह वीडियो रिकॉर्ड किया था और उन्होंने युवाओं को संबोधित किया था। करीब 3 मिनट लंबे इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लिया है और एक्शन भी लिया है।
 

यूजर्स ने जताई आपत्ति

पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर कुछ समय के लिए भारत में ब्लॉक दिखाई देने लगा। कई यूजर्स ने इसकी स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए। वीडियो पर यह संदेश दिख रहा था कि इसे भारत में कानूनी अनुरोध के कारण नहीं देखा जा सकता। कई यूजर्स ने मेटा से पारदर्शिता की मांग की और पूछा कि वीडियो कुछ समय के लिए क्यों हटाया गया। हांलाकि कुछ समय बाद वीडियो फिर से दिखाई देने लगा।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर ही फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। पीएम मोदी के फेसबुक पर 61 मिलियन और वॉट्सऐप पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख