• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates on 29 December
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (11:08 IST)

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन भी स्थिर

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन भी स्थिर - Petrol Diesel rates on 29 December
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 22वें दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 85.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.21 रुपए प्रति लीटर हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ। यहां पेट्रोल के दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 78.31 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
7 दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।
ये भी पढ़ें
एक माह में तीसरी बार 20 हजार से कम नए मामले, 98 लाख से ज्यादा संक्रमण मुक्त