बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates on 1 march
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 मार्च 2021 (07:41 IST)

लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से तेजी आने के बीच घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। शनिवार को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में फिर से तेज़ी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ओपेक प्लस देशों की बैठक जल्द ही होने वाली है। जिसमे तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
1 मार्च : कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर