1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices steady for 46th consecutive day

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 46वें दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियों ने मंगलवार को लगातार 46वें दिन कोई फेरबदल नहीं किया। कोरोनावायरस के असर से विश्व बाजार प्रभावित है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में सुधार नहीं है। तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक आगे भी उत्पादन में कटौती कर सकता है।
घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 56 दिन से स्थिर है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा।  कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही। (वार्ता)
अगला लेख
चुनाव आयोग ने सोनू सूद को बनाया पंजाब का स्टेट आइकॉन