• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani troops shell forward areas along LoC in J&K
Written By Author सुरेश एस डुग्गर
Last Updated : सोमवार, 22 जून 2020 (10:25 IST)

पाक गोलाबारी में 1 जवान शहीद, एक जवान और नागरिक जख्‍मी, भारत का मुंहतोड़ जवाब

पाक गोलाबारी में 1 जवान शहीद, एक जवान और नागरिक जख्‍मी, भारत का मुंहतोड़ जवाब - Pakistani troops shell forward areas along LoC in J&K
जम्‍मू। एलओसी से सटे राजौरी के नौशहरा उप सेक्‍टर में पाक गोलाबारी में सेना का 1 जवान शहीद हो गया है तथा एक जवान और नागरिक जख्‍मी हो गया है। भारतीय सेना द्वारा भी पाक गोलाबारी का करारा जवाब दिया जा रहा है।
 
आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णाघाटी सेक्टर और नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। साथ ही मोर्टार शेलिंग कर सेना की चौकियों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। इसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस गोलाबारी में एक नागरिक के घायल होने की सूचना है।
 
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
कल भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी के पास मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
 
भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। गत शनिवार को उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी से दो नाबालिग समेत पांच लोग घायल हो गए। दो मकानों को भी गोलाबारी से क्षति पहुंची है।
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, रिलायंस नई ऊंचाई पर