1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan fired on LOC, 1 soldier martyred

LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, सेना ने दिया करारा जवाब

Firing
जम्‍मू। पाकिस्तान सेना द्वारा एलओसी पर स्‍नाइपर गोलीबारी किए जाने से एक भारतीय जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में उस पार पाकिस्तानी सेना को क्षति पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। रक्षाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया। शहीद हवलदार निर्मल सिंह हरियाणा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर रायफल से दागी गई गोलियां लगने से सेना के हवलदार निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने उठाकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने आखिरकार शाम को दम तोड़ दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा।
इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
सीरम इंस्टीट्‍यूट में लगी आग में 5 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख