पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, बारामूला, कुपवाड़ा, अखनूर सेक्टर में की गोलीबारी
पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 28 और 29 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस उकसावे का सधा हुआ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया।
पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा बाद में उसने उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए पुंछ सेक्टर और फिर अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें