सम्बंधित जानकारी
- रोजेदारों को भी नहीं बख्श रही पाक सेना, भारतीय जवानों का मुंहतोड़ जवाब
- ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ पर सेना को खत लिखकर क्या कहा ‘आनंद महिंद्रा’
- आतंकी बुरहान वानी के बाद हिजबुल का चेहरा था रियाज नायकू
- थलसेनाध्यक्ष का बड़ा बयान, चीन के साथ सीमा पर भारतीय सैनिक अपनी स्थिति पर कायम
- Budgam Firing : नाका तोड़ने वाले को CRPF के जवानों ने मारी गोली, उमर अब्दुल्ला ने की जांच की मांग
लगातार 5वें दिन पाक सेना ने LOC पर की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (LOC) पर अग्रिम इलाकों में बुधवार को भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना की जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी का यह लगातार पांचवां दिन है।
उन्होंने बताया कि आज करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के किरनी और देगवार सेक्टरों में एलओसी पर छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार गोलाबारी जारी थी। हालांकि पाकिस्तान की गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पाकिस्तान ने मंगलवार को पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर मोर्टार के गोले दागे थे। (भाषा)
