सम्बंधित जानकारी
- Padma Awards 2023 : मुलायम यादव, महालनाबिस, सुधा मूर्ति, कीरावानी 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित
- Padma Awards 2023 : कुमार मंगलम बिड़ला, एसएम कृष्णा समेत कई हस्तियों को राष्ट्रपति ने दिए पद्म पुरस्कार
- Padma Awards 2023 : पद्म अवार्ड का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और डॉ. दिलीप महालनाबीस सहित 6 को पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट
- Gyanvapi की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक, ASI के हवाले से हिन्दू पक्ष का दावा, ढांचे से पहले यहां था एक भव्य मंदिर
- Bihar Politics में हलचल, JDU नेता त्यागी बोले- I.N.D.I.A गठबंधन सही-सलामत
Padma Awards 2024 : पद्म पुरस्कारों का ऐलान, पूर्व उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू को पद्म विभूषण
Padma Awards 2024 announced : पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सामाजिक कार्यकर्ता बिन्देश्वर पाठक (मरणोपरांत), अभिनेत्री वैजयंती माला, नृत्यांगना पदमा सुब्रमण्यम और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार देर रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।
न्यायमूर्ति एम फातिमा बीबी (मरणोपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उत्थुप, अभिनेता विजयकांत (मरणोपरांत) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी को पद्म भूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
सरकार ने 2 दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया था।
पद्म पुरस्कार सामाजिक कार्य, लोक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग और साहित्य आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं। इस बार कुल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
एक पुरस्कार दो लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है। पुरस्कार पाने वाली हस्तियों में 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं और 8 विदेशी हैं। 9 हस्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है।
132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।Heartiest congratulations to Parbati Baruah, India's trailblazing elephant mahout, for receiving the prestigious Padma Shri. Her remarkable journey, starting at 14, breaking stereotypes, and contributing to wildlife conservation, is truly inspiring.#PadmaAwards pic.twitter.com/jKwEFve1RK
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 25, 2024
132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी : 2024 के लिए 2 युगल मामलों (एक युगल मामले में पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी / एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति और 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
पद्म भूषण 2024 विजेता
एम फातिमा बीवी (सार्वजनिक मामले) – केरल
होर्मूसजी एन कामा (साहित्य एवं शिक्षा) – महाराष्ट्र
मिथुन चक्रवर्ती (कला) – पश्चिम बंगाल
सीताराम जिंदल (व्यापार और उद्योग) – कर्नाटक
यंग लियू (व्यापार और उद्योग) – ताइवान
अश्विन बालचंद मेहता (मेडिसिन) – महाराष्ट्र
सत्यब्रत मुखर्जी (सार्वजनिक मामले) – पश्चिम बंगाल
राम नाइक (सार्वजनिक मामले) – महाराष्ट्र
तेजस मधुसूदन पटेल (मेडिसिन) – गुजरात
ओलानचेरी राजगोपाल (सार्वजनिक मामले) – केरल
दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त (कला) – महाराष्ट्र
तोगदान रिनपोछे (अन्य – अध्यात्मवाद) – लद्दाख
प्यारेलाल शर्मा (कला) – महाराष्ट्र
चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर (चिकित्सा)-बिहार
उषा उथुप (कला) – पश्चिम बंगाल
विजयकांत (कला) – तमिलनाडु
कुन्दन व्यास (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता)-महाराष्ट्र
पद्मश्री पुरस्कार 2024
खलील अहमद (कला), बद्रापन्न एम (कला), कालुराम बमानिया (कला), रिजवान चौधरी बन्नाया (कला), सुश्री नसीम बनो (कला), रामलाल बरेठ (कला), गीता रॉय बर्मन (कला), पार्बती बरुआ ( सामाजिक कार्य), सर्बेस्वर बासुमत्री (कृषि), सोम दत्त बट्टु (कला), सुश्री तकदिरा बेगम (कला) सत्यनारायाण बेलेरी (कृषि), द्रोना भूयान(कला), रोहन मनचंदा बोपन्ना (खेल) श्रीमती रेखा चकमा (कला), नारायण चक्रबर्ती (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), ए वेलु अनांदा चारी (कला), राम चेत चौधरी ( विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), सुश्री के चेल्लाम्मल (कृषि), सुश्री जोेशना चिनप्पा (खेल), सुश्री कार्लेट चोपिन (योग), रघुवीर चौधरी (साहित्य एवं शिक्षा), जॉय डी क्रुज ( साहित्य एवं शिक्षा) गुलाम नबी डार (कला), चित्त रंजन देबबर्मा (आध्यात्मिकता) उदय विश्वनाथ पांडे (खेल), सुश्री प्रेमा धनराज (दवा), राधा कृष्ण धिमान (दवा) मनोहर कृष्ण डोले (दवा), पी एस फिलियोजट (साहित्य एवं शिक्षा), महाबीर सिंह गुड्डु (कला), वाई मनीक्षा इटालिया (दवा), राजाराम जैन (साहित्य एवं शिक्षा), जानकिलाल (कला), रतन कहार (कला), यसवंत सिंह कटोच (साहित्य एवं शिक्षा) शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार पाने वाली अन्य हस्तियों में जाहिर आई काज़ी- साहित्य, गौरव खन्ना - खेल , सुरेंद्र किशोर -साहित्य , दसारी कोंडपा - कला, श्रीधर एम कृष्णमूर्ति- साहित्य शिक्षा, सुश्री यमंग जमोह लिपो- कृषि, जॉर्डन लेपचा - कला, सत्येंद्र सिंह लोहिया- खेल, विनोद महाराणा- कला, पूर्णिमा- खेल, उमा महेश्वरी डी- कला, दुखु माझी- सामाजिक कार्य, रामकुमार मलिक- कला, हेमचंद माझी- चिकित्सा, चंद्रशेखर देवराव एम - चिकित्सा, सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) - कला, अली मोहम्मद-गनी मोहम्मद (संयुक्त) - कला, कल्पना मोरपिया - व्यापार और उद्योग, सुश्री चार्मी मुर्मू - सामाजिक कार्य, ससेन्द्रन मुसुवरन - लोक मामले, सुश्री जी नाचियार - चिकित्सा, किरन नादर - कला, पी चितरन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) - साहित्य शिक्षा, नारायण ईपी - कला, शैलेध नायक - विज्ञान एवं इंजिनीरिंग, हरीश नायक(मरणोपरांत) - साहित्य शिक्षा, फ्रेग नेगरिट - साहित्य शिक्षा, हरि ओम - विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, भागवत पधान - कला, सनातन रुद्र पल - कला , शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर- समाज सेवा, राधेश्याम परीक- मेडिसिन, दयाल मवजी भाई परमार- मेडिसिन, विनोद कुमार पसायत- कला, सिल्बी पाशा-कला, शांति देवी पासवान और शिवन पासवान - कला, संजय अनंत पाटिल- कृषि, मुनि नारायण प्रसाद - साहित्य और शिक्षा, केएस रजन्ना- समाज सेवा, चंद्रशेखर चन्नापाटन राजन्नाचार- मेडिसिन, भगवतीलाल राजपुरोहित- साहित्य और शिक्षा, रोमालो राम - कला, नवजीवन रस्तोगी- साहित्य और शिक्षा, निर्मल ऋषि - कला, प्राण सभरवाल -कला, गद्दाम समैया- कला, संग्थनकीमा - समाज सेवा, मचीहन सासा- कला, ओमप्रकाश शर्मा - कला, एकलव्य शर्मा - विज्ञान और अभियांत्रिकी, राम चंद्र सिहाग- विज्ञान और अभियांत्रिकी, हरविंदर सिंह - खेल, गरबिंदर सिंह- समाज सेवा, गोदावरी सिंह- कला, रवि प्रकाश सिंह - विज्ञान और अभियांत्रिकी, शेसमपट्टी टी शिवलिंगम- कला, सोमन्ना- समाज सेवा, केथावथ सोमलाल- साहित्य और शिक्षा, शशि सोनी - व्यापार और उद्योग, उर्मिला श्रीवास्तव - कला, नेपाल चन्द्र सूत्रधर( मरणोपरांत) - कला, गोपीनाथ स्वैन - कला, लक्ष्मण भट्ट तेलंग - कला, माया टंडन- समाज सेवा, अवस्थी थिरुनलगौरी लक्ष्मीबाई थाम पुरट्टी- साहित्य और शिक्षा, जगदीश लभशंकर त्रिवेदी- कला, सानो बमुजो - समाज सेवा, बालाकृष्णन सदानम पुथिया वीतिल- कला, करेला वितलाचार्य- साहित्य और शिक्षा, किरण व्यास - अन्य -योग, जगेश्वर यादव - समाज सेवा और बाबू राम यादव - कला।
