1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. P. Chidambaram targeted the government

चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, संसद की कार्यवाही बाधित करने का लगाया आरोप

P. Chidambaram
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्तापक्ष ने व्यवधान पैदा किया और चर्चा को अवरुद्ध किया।
 
पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया कि वित्तमंत्री ने इस पर दुख जताया है कि बजट पर संसद में चर्चा नहीं हुई। बजट को चर्चा के बिना पारित करने के लिए कौन जिम्मेदार था? भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्तापक्ष ने व्यवधान पैदा किया और चर्चा को अवरुद्ध किया।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पर चर्चा नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि दोनों सदनों की कार्यवाही अब तक ठीक से नहीं चल सकी है और विपक्ष लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। वित्तमंत्री ने साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को 'सफलता की कहानी' बताया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कोरोना संक्रमण के बीच CJI का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई को तैयार