1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. P. Chidambaram's statement on Jammu and Kashmir case

चिदंबरम का सवाल, क्या बलपूर्वक राष्ट्रवाद से दुनिया में कोई विवाद सुलझा है?

P. Chidambaram
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर संबंधी कानून को लेकर सरकार पर हमला करते हुए गुरुवार को सवाल किया कि क्या बलपूर्वक राष्ट्रवाद से दुनिया में कोई विवाद सुलझा है?

केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया है और उसे 2 केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है। चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस मामले पर पूर्व नौकरशाह शाह फैसल की टिप्पणी का भी हवाला दिया।

चिदंबरम ने ट्वीट किया कि शाह फैसल सिविल सेवा की परीक्षा में प्रथम आए और वे आईएएस में शामिल हुए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदमों को सबसे बड़ा धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि फैसल का यह सोचना है तो कल्पना कीजिए कि जम्मू-कश्मीर में लाखों आम लोगों की क्या राय होगी? चिदंबरम ने पूछा कि बलपूर्वक राष्ट्रवाद से विश्व में क्या कोई विवाद सुलझा है?
अगला लेख
सोशल मीडिया पर कश्मीरियों के सम्मान को चोट पहुंचाने वाले मैसेज से परहेज करें लोग, बोले डिफेंस एक्सपर्ट, अब दिल जीतना बड़ी चुनौती