शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Kaveri gets underway to bring back our 500 indians stranded in Sudan
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (18:05 IST)

Sudan Crisis : सूडान में फंसे भारतीयों के लिए Operation Kaveri शुरू, 500 की वापसी, फ्रांस ने भी की मदद

Sudan Crisis
  • ऑपरेशन कावेरी से भारतीयों की मदद
  • 500 भारतीय भारतीय पोर्ट पहुंचे
  • एस जयशंकर ने ट्‍वीट कर दी जानकारी
 
नई दिल्ली। Operation Kaveri update : अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) शुरू हो गया है। इसमें 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। फ्रांस ने भी भारतीय नागरिकों की मदद की है।
 
जयशंकर ने लिखा ट्‍वीट में लिखा है कि सूडान (Sudan) में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं जबकि अन्य रास्ते में हैं।
 
जयशंकर ने अपने ट्‍वीट में जानकारी दी कि हम सूडान में अपने नागरिकों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे विमान और शिप उन्हें वापस लाने के लिए तैयार हैं। फ्रांस ने हिंसाग्रस्त सूडान से निकासी अभियान के तहत 5 भारतीय नागरिकों सहित 28 देशों के नगरिकों को बाहर निकाला है।
फ्रांसीसी राजनयिक सूत्र ने बताया कि फ्रांस की वायु सेना ने अब तक 5 भारतीय नागरिकों को निकाला है। इन भारतीयों को 28 से अधिक अन्य देशों के लोगों के साथ जिबूती में फ्रांस के सैन्य अड्डे पर लाया गया।
 
सऊदी अरब ने भी की थी सहायता : सऊदी अरब ने कहा था कि उसने घनिष्ठ संबंध रखने वाले देशों और मित्र राष्ट्रों के 66 नागरिकों को सूडान से सुरक्षित रूप से निकाला है, जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
राजस्थान के टोंक में 2 गुटों में झड़प के बाद हालात नियंत्रण में, 30 हिरासत में