kundali milan
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Old Rupee, Notbandi, Supreme Court

बुरी खबर! नहीं बदले जा सकेंगे पुराने नोट...

Old Rupee
नई दिल्ली। उम्मीदों के विपरीत अब बंद हुए 1000 और 500 रुपए के नोट नहीं बदले जा सकेंगे। इस संबंध में केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। 
 
केन्द्र सरकार ने सोमवार को अदालत में दिए हलफनामे में कहा कि पुराने नोटों को बदलने के लिए अब और मौका नहीं दिया जा सकता। सरकार का कहना है कि यदि ऐसा किया जाएगा तो नोटबंदी का मकसद ही नहीं बचेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछली बार अदालत ने केन्द्र सरकार से पूछा था कि क्या पुराने नोटों को बदलने के लिए कोई व्यवस्था की जा सकती है? शीर्ष अदालत के इस रुख के बाद ऐसे लोगों को उम्मीदें बंधी थी कि उनके पास रखे पुराने नोट बदले जा सकेंगे।